संविदा क्या है ? इसके आवश्यक तत्वों का उल्लेख कीजिये । ( What is contract ? What are its essential ingredients or elements ? )


 संविदा क्या है ? इसके आवश्यक तत्वों का उल्लेख कीजिये । 

( What is contract ? What are its essential ingredients or elements ? ) 

भारतीय संविदा अधिनियम , 1872 की धारा 2 ( ज ) में शब्द “ संविदा " की परिभाषा दी गई है । 

इसके अनुसार- “ वह करार जो विधितः प्रवर्तनीय हो , संविदा है । " ( ( An agreement enforceable by law is a contract . ) 

इस परिभाषा से यह स्पष्ट है कि संविदा के लिए दो बातें आवश्यक हैं — किसी करार का होना तथा ऐसे करार का विधित : प्रवर्तनीय होना । विधितः प्रवर्तनी करार के लिए निम्नांकित बातें आवश्यक हैं 

( i ) दो पक्षकारों के बीच किसी करार का किया जाना , 

( ii ) पक्षकारों का संविदा करने के लिए सक्षम होना अर्थात् उनका वयस्क एवं स्वस्थचित्त होना ; 

( iii ) पक्षकारों की स्वतंत्र सम्मति होना ; 

( iv ) संविदा के उद्देश्य एवं प्रतिफल का विधिपूर्ण होना , 

( v ) संविदा का उद्देश्य एवं प्रतिफल अनैतिक एवं लोकनीति के विरुद्ध नहीं होना ; 

( vi ) संविदा को अभिव्यक्त रूप से शून्य घोषित नहीं किया जाना । तरसेम सिंह बनाम सुखमिन्दर सिंह ( ए.आई.आर. 1998 एस.सी. 1400 ) के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा यह अभिनिर्धारित किया गया है कि , “ संविदा दो या दो से अधिक पक्षकारों के बीच एक द्विपक्षीय संव्यवहार होता है । इसका लिखित में होना आवश्यक नहीं है । "

Law's Study 📖

Comments

Popular posts from this blog

मुस्लिम विवाह के प्रकार व उनके विधिक प्रभाव Types of Muslim marriage and their legal Effects

Mode of service of summons Under Cpc Law's Study

भरणपोषण पाने का अधिकार मुस्लिम विधि Right to Maintenance Muslim Law Rights & Duties Law's Study 📖