राज्य का महाधिवक्ता कौन होता है ? [ Who is Advocate General of State ? ]


 राज्य का महाधिवक्ता कौन होता है ? 

[ Who is Advocate General of State ? ] 

संविधान के अनुच्छेद 165 में प्रत्येक राज्य के लिए एक महाधिवक्ता की व्यवस्था की गई है । महाधिवक्ता की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है । 

महाधिवक्ता के पद पर ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया जाता है , जो उच्च न्यायालय का न्यायाधीश होने की पात्रता रखता हो । 

महाधिवक्ता का मुख्य कार्य सरकार को विधि सम्बन्धी विषयों पर सलाह देना तथा समय - समय पर राज्यपाल द्वारा सौंपे गए कर्तव्य का निर्वहन करना है । 

महाधिवक्ता की नियुक्ति के लिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श करना आवश्यक नहीं है । ( महेन्द्रनाथ राय बनाम वीरेन्द्र भालिया , ए.आई.आर. 2004 इलाहाबाद 133 ) । फिर एक राज्य के लिए एक ही महाधिवक्ता की नियुक्ति की जा सकती है , अधिक की नहीं । अतिरिक्त महाधिवक्ता एक से अधिक हो सकते हैं । ( एम.टी. खान बनाम स्टेट ऑफ आन्ध्रप्रदेश , ए.आई.आर. 2004 एस.सी. 2934 ) ।

Law's Study 📖

Comments

Popular posts from this blog

मुस्लिम विवाह के प्रकार व उनके विधिक प्रभाव Types of Muslim marriage and their legal Effects

Mode of service of summons Under Cpc Law's Study

भरणपोषण पाने का अधिकार मुस्लिम विधि Right to Maintenance Muslim Law Rights & Duties Law's Study 📖