' बलवा ' एवं ' दंगा ' क्या है ? [ What is Riot & Affray ? ]

 ' बलवा ' एवं ' दंगा ' क्या है ? [ What is Riot & Affray ? ]



' बलवा ' एवं ' दंगा ' क्या है ? [ What is Riot & Affray ? ]

' बलवा ' एवं ' दंगा ' क्या है ? 

[ What is Riot & Affray ? ] 

भारतीय दण्ड संहिता , 1860 की धारा 146 में बलवा तथा धारा 159 में दंगा के बारे में प्रावधान किया गया है । बलवा धारा 146 के अनुसार- " जब कभी विधि विरुद्ध जमाव द्वारा या उसके किसी सदस्य द्वारा ऐसे जमाव के सामान्य उद्देश्य को अग्रसर करने में बल या हिंसा का प्रयोग किया जाता है , तब ऐसे जमाव का हर सदस्य बलवा करने के अपराध का दोषी होगा । " इस प्रकार विधि विरुद्ध जमाव के सदस्यों द्वारा एक सामान्य उद्देश्य को अग्रसर करने में बल या हिंसा का प्रयोग करना बलवा ( Riot ) है । दंगा धारा 159 के अनुसार- " जबकि दो या अधिक व्यक्ति लोक स्थान में लड़कर लोक शान्ति में विघ्न डालते हैं , तब यह कहा जाता है कि वे दंगा करते हैं । " इस प्रकार दो या दो से अधिक व्यक्तियों द्वारा लोक स्थान में लड़कर लोक शान्ति में विघ्न पैदा करना दंगा ( Affray ) है । ब्लैकस्टोन के अनुसार दंगे में दो तरफा लड़ाई का होना आवश्यक है । एक पक्ष के आक्रामक और दूसरे पक्ष के निष्क्रिय होने पर दंगा नहीं हो सकता ।

Comments

Popular posts from this blog

मुस्लिम विवाह के प्रकार व उनके विधिक प्रभाव Types of Muslim marriage and their legal Effects

Mode of service of summons Under Cpc Law's Study

भरणपोषण पाने का अधिकार मुस्लिम विधि Right to Maintenance Muslim Law Rights & Duties Law's Study 📖