उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम , 2019 की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए । [ [ Explain the main characteristics of Consumer Protection Act , 2019. ]


 प्रश्न 1. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम , 2019 की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए । 

[ [ Explain the main characteristics of Consumer Protection Act , 2019. ] उत्तर - भारत में प्रथम बार उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम सन् 1986 पारित किया गया जो लगभग 34 वर्षों तक प्रभाव में रहा । देश , काल एवं परिस्थितियों में बदलाव आने से जब यह अधिनियम अनुपयोगी लगने लगा तो सन् 2019 में नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया । 

इस अधिनियम की कतिपय प्रमुख विशेषताएँ निम्नांकित हैं 

1. इस अधिनियम की विस्तार सम्पूर्ण भारत पर है । पूर्व अधिनियम जम्मू कश्मीर राज्य पर लागू नहीं था । 

2. इस अधिनियम में 8 अध्याय एवं 107 धारायें हैं । 

3. इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य- ( i ) उपभोक्ता के हितों को संरक्षण प्रदान करना तथा . 

( ii ) उपभोक्ता - विवादों का त्वरित निपटारा , करना है । 

4. इस अधिनियम की विभिन्न धारायें विभिन्न तारीखों से लागू की गई 

5. धारा 2 में कुल 47 शब्दों की परिभाषाएँ दी गई हैं । 

6. इस अधिनियम में केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ( Central Consumer Protection Authority ) की नई व्यवस्था की गई है । 

7. नये अधिनियम में जिला उपभोक्ता मंच के स्थान पर जिला उपभोक्ता आयोग बनाया गया है जिसे ' जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ' नाम दिया गया है । 

8. जिला उपभोक्ता आयोग को ' एक करोड़ रुपये ' तक के मूल्यांकन वाले मामलों की सुनवाई की अधिकारिता प्रदान की गई है । पहले यह मात्र बीस लाख रुपये तक की थी ।

9. जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्यों के लिए निम्नांकित अर्हताएँ निर्धारित की गई हैं 

( i ) 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया जाना , 

( ii ) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का स्नातक ( Graduate ) होना तथा 

(iii) शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से स्वस्थ होना । 

10. जिला उपभोक्ता आयोग को अन्तरिम आदेश ( Interim Order ) पारित करने की शक्तियाँ प्रदान की गई हैं । 

11. जिला उपभोक्ता आयोग को विचारण के दौरान सिविल प्रक्रिया संहिता , 1908 के अन्तर्गत सिविल न्यायालय की शक्तियाँ प्रदान की गई हैं । 

12. जिला उपभोक्ता आयोग को कतिपय मामलों में पुनर्विलोकन ( Review ) की शक्तियाँ प्रदान की गई हैं । 

13. नये अधिनियम में ' मध्यस्थता ' ( Mediation ) द्वारा मामलों के निपटारे की व्यवस्था की गई है । 

14 , राज्य उपभोक्ता आयोग में कम से कम एक महिला सदस्य या अध्यक्ष का होना अनिवार्य कर दिया गया है । 15. राज्य उपभोक्ता आयोग के लिए निम्नांकित अर्हतायें निर्धारित की गई हैं-

 ( i )  40 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया जाना , 

( ii ) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का न्यूनतम स्नातक होना तथा 

( iii ) जिला न्यायालय में पीठासीन अधिकारी का न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव होना । 

16. राज्य उपभोक्ता आयोग की अधिकारिता एक करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाले मामलों तक कर दी गई है । पहले यह बीस लाख से एक करोड़ रुपये तक की थी । 

17. राज्य उपभोक्ता आयोग एवं जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति हेतु एक चयन समिति के गठन की व्यवस्था की गई है जिसमें निम्नांकित व्यक्ति होंगे 

( i ) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश या उसके द्वारा नाम  निर्दिष्ट कोई न्यायाधीश : अध्यक्ष

( ii ) राज्य सरकार के उपभोक्ता मामलों का प्रभारी सचिव : सदस्य

( iii ) राज्य सरकार के मुख्य सचिव द्वारा नामनिर्दिष्ट व्यक्ति : सदस्य 

18. राज्य उपभोक्ता आयोग एवं जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की पदावधि ( Term of office ) चार वर्ष या पैंसठ वर्ष की आयु प्राप्त करने तक की , इनमें से जो भी पूर्व हो , होगी 

। 19. राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग की अधिकारिता दस करोड़ रुपये से अधिक के मूल्यांकन वाले मामलों तक की कर दी गई है । 

20. राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की पदावधि निम्नानुसार कर दी गई है 

( i ) अध्यक्ष की दशा में पाँच वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले हो , तथा 

( ii ) सदस्य की दशा में पाँच वर्ष या 68 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले हो । 

21. राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग को निम्नांकित शक्तियाँ प्रदान की गई हैं ( i ) पुनर्विलोकन की शक्तियाँ , 

( ii ) एक पक्षीय आदेश को अपास्त करने की शक्तियाँ , 

( iii ) मामलों के अन्तरण की शक्तियाँ एवं 

( iv ) अपीलीय शक्तियाँ । 

22. जिला उपभोक्ता आयोग , राज्य उपभोक्ता आयोग एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में परिवाद संस्थित करने की अवधि वाद - हेतुक उत्पन्न होने की तारीख से दो वर्ष निर्धारित की गई है । 

23. अधिनियम में मध्यस्थता का एक नया अध्याय जोड़ा गया है । 

इस प्रकार इस अधिनियम की अनेक महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

मुस्लिम विवाह के प्रकार व उनके विधिक प्रभाव Types of Muslim marriage and their legal Effects

Mode of service of summons Under Cpc Law's Study

भरणपोषण पाने का अधिकार मुस्लिम विधि Right to Maintenance Muslim Law Rights & Duties Law's Study 📖