विधिशास्त्र कानून की आँख है,विधिशास्त्र का महत्त्व Jurisprudence is the eye of law & Importance

विधिशास्त्र कानून की आँख है,विधिशास्त्र का महत्त्व Jurisprudence is the eye of law & Importance




विधिशास्त्र कानून की आँख है । " समझाइये । 

[ “ Jurisprudence is the eye of law . ” Explain . ] 

अथवा

विधिशास्त्र का महत्त्व समझाइये । [ Explain the importance of Jurisprudence . ] 

उत्तर – हैराल्ड जे . लास्की ( Herald J. Laski ) ने विधिशास्त्र को ' विधि का नेत्र ' ( eye of law ) कहकर सम्बोधित किया है । लास्की का यह कथन बिल्कुल सही है । मानव शरीर के लिए नेत्र का अत्यधिक महत्त्व है । नेत्रों के बिना उसका जीवन अंधकारमय लगता है । ठीक यही स्थिति विधिशास्त्र की है । विधिशास्त्र के ज्ञान के बिना विधि का अध्ययन अपूर्ण एवं अस्पष्ट है । विधिशास्त्र विधि की एक कुञ्जी ( key ) है जो उसके भीतर छिपे हुए अनेक रहस्यों को खोलकर सामने रख देती है और अनेक गुत्थियों को सुलझा देती है । जिस प्रकार भाषा के अध्ययन के लिए व्याकरणशास्त्र का ज्ञान आवश्यक है , उसी प्रकार विधि के अध्ययन के लिए विधिशास्त्र का ज्ञान अपरिहार्य है । 

यहाँ यह उल्लेखनीय है कि विधिशास्त्र का अध्ययन केवल विधि के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं अपितु समाज के प्रत्येक वर्ग यथा अधिवक्ता , न्यायाधीश , विधि - निर्माता , विधायक , राजनेता , प्रशासक आदि सभी के लिए उपादेय है । वस्तुतः व्यावहारिक जीवन में विधिशास्त्र का अत्यधिक महत्त्व है । 

विधिशास्त्र के महत्त्व का निम्नांकित शीर्षकों के अन्तर्गत अध्ययन किया जा सकता है— 

( 1 ) विधिशास्त्र का अध्ययन मानव मस्तिष्क की चिन्तनशीलता को गतिशील एवं प्रखर बनाता है । विख्यात विधिवेत्ता डायसी का कहना है कि विधिशास्त्र सामाजिक विज्ञान के सम्बन्ध में मानव व्यवहारों पर विचार करता है । इसलिये इसका अध्ययन विधिवेत्ताओं को जीवन में प्रकाश लाने का सुअवसर प्रदान करता है । 

( 2 ) यह सही है कि विधिशास्त्र विधि का सैद्धान्तिक अध्ययन है ; लेकिन इसका अभिप्राय यह नहीं है कि इसका कोई व्यावहारिक महत्त्व नहीं है । देश , काल एवं परिस्थितियों के प्ररिप्रेक्ष्य में इसका अत्यधिक महत्त्व है । सॉमण्ड का यह विचार है कि बढ़ते हुए सामान्यीकरण के कारण विज्ञान एवं गणित का विकास हुआ जिससे विभिन्न समस्याओं का निराकरण आसान हो गया है । उनके मत में विधि के क्षेत्र में सामान्यीकरण सुधार का संकेत । सॉमण्ड ने एक उदाहरण देते हुए कहा है कि यदि एक निश्चित समय के बाद किसी सम्पत्ति के सम्बन्ध प्रतिकूल कब्जे ( adverse possession ) के माध्यम से अधिकार का प्रश्न उठता है तो विधिशास्त्र का अध्ययन कब्जे के लिए अनिवार्य तत्त्वों के निर्धारण के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण हो जाता । 

( 3 ) विधिशास्त्र केवल विधिक प्रणाली के माध्यम से न्याय प्रशासन ( administration of justice ) ही नहीं करता है अपितु वह नवीन सिद्धान्तों , विचारों एवं प्रतिपादनाओं के माध्यम से न्यायपूर्ण समाज ( just society ) की संरचना भी करता है । 

( 4 ) विधिशास्त्र विधि की विभिन्न शाखाओं की आधारभूत संकल्पनाओं के सैद्धान्तिक आधारों के ज्ञान के साथ - साथ उनके बीच अन्तर्सम्बन्धों का भी बोध कराता है । 

( 5 ) शैक्षणिक दृष्टि से भी विधिशास्त्र का अध्ययन उपादेय है । विधिक अवधारणाओं के तार्किक विश्लेषण ( logical analysis ) से विधिवेत्ताओं की तार्किक शक्ति का विकास होता है । इससे किसी समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त होने में मदद मिलती है । 

( 6 ) विधिशास्त्र के अध्ययन से व्यक्तित्त्व का विकास होता है । विधिशास्त्र अध्येता में प्रतिभा के मुखर होने की अनुप्रेरणा देता है तथा खुले मस्तिष्क को प्रोत्साहित करता है । बकलैण्ड ( Buckland ) का कहना है कि यदि व्यक्ति का मस्तिष्क खुला है तो वह अपना स्वदर्शन विकसित करने में सफल हो सकता है । खुले मस्तिष्क से समस्याओं पर चिन्तन करने की क्षमता से व्यक्ति उसी प्रकार एक अच्छा विधिवेत्ता हो सकता जिस प्रकार एक शिल्पी एवं चिकित्सक होता है । 

( 7 ) विधिशास्त्र का अध्ययन नवीन परिस्थितियों के अनुकूल सामंजस्य के कौशल का विकास करता है । फिलिमोर का कहना है कि विधिशास्त्र का विज्ञान इतना उच्चस्तरीय है कि इसका ज्ञान अवधारणाओं और मनोवेगों के साथ जीवन में प्रवेश कराता है । * 

( 8 ) विधि की गुत्थियों एवं मानव सम्बन्धों की जटिलताओं के निराकरण का मार्ग विधिशास्त्र में तलाशा जा सकता है । यही कारण है कि “ विधिशास्त्र को विधि का व्याकरण " कहा जाता है । 

' कन्जूमर एज्यूकेशन एण्ड रिसर्च सेन्टर बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया ' एस . सी.सी. 42 ] के मामले में न्यायमूर्ति के . रामास्वामी द्वारा यह कहा —– “ विधिशास्त्र विधि के मूलभूत सिद्धान्तों एवं विचारों पर प्रकाश डालता [ ( 1995 ) 3 गया है कि है । यह उस परिवेश एवं वातावरण को अन्तर्दृष्टि प्रदान करता है , विधि जिसकी अभिव्यक्ति है । " 

( 9 ) विधिशास्त्र का प्रमुख लक्ष्य है लोगों को सामाजिक न्याय ( Social justice ) उपलब्ध कराना । ' बस्ती सागर मिल्स बनाम स्टेट ऑफ उत्तरप्रदेश ' ( ए.आई.आर. 1979 एस . सी 262 ) के मामले में यह अभिनिर्धारित किया गया है कि विधिशास्त्र का उपयोग भारत के लोगों की गरीबी , अज्ञानता , विवशता आदि को दूर करने में किया जाना चाहिये ताकि संविधान निर्माताओं की परिकल्पना का कल्याणकारी राज्य स्थापित हो सकें । 

इस प्रकार वर्तमान समय में विधिशास्त्र के अध्ययन का महत्त्व निरन्तर बढ़ता जा रहा है । आज जेल प्रशासन में सुधार , कैदियों के साथ मानवीय व्यवहार , मानव गरिमायुक्त जीवन जीने का अधिकार , लोकहित वाद , निःशुल्क विधिक सहायता आदि अवधारणाओं का अभ्युदय नवीन विधिशास्त्रीय दृष्टिकोण की ही देन है । इतना ही नहीं , वह विधिशास्त्र ही है जिसने पर्यावरण संरक्षण , उपभोक्ता संरक्षण , बाल विवाह एवं दहेज निषेध जैसे विधियों के उन्नयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।


 

Comments

Popular posts from this blog

मुस्लिम विवाह के प्रकार व उनके विधिक प्रभाव Types of Muslim marriage and their legal Effects

Mode of service of summons Under Cpc Law's Study

भरणपोषण पाने का अधिकार मुस्लिम विधि Right to Maintenance Muslim Law Rights & Duties Law's Study 📖